कौड़ीराम चौराहे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी का भव्य स्वागत
कौड़ीराम,गोरखपुर। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अजय राय का कौड़ीराम चौराहे पर भव्य स्वागत किया गया। कांग्रेस नेता अभिषेक राय गांधी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से लादकर उनका जोरदार अभिनंदन किया।
प्रदेश अध्यक्ष अजय राय गोरखपुर प्रवास पर सर्किट हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से भेंट कर उनका हालचाल जाना। इसके बाद वे स्व. पंडित हरिशंकर तिवारी की दूसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु बड़हलगंज के लिए रवाना हुए। रास्ते में कौड़ीराम चौराहे पर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें सम्मानित किया। प्रदेश अध्यक्ष ने रामबचन राय से भी कुशलक्षेम पूछा और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की।
इसके उपरांत वे बड़हलगंज रवाना हो गए। स्वागत कार्यक्रम में रामबचन राय, धनंजय सिंह, विजय राय विक्कू, राकेश दूबे, सुशील दूबे, अनुराग पाण्डेय, रामवचन दास, हरसेवक राम त्रिपाठी, गोपाल पाण्डेय, सुनील सिंह, रामहरि राय, पंकज राय, प्रभाकर राय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment