Posts

Showing posts with the label कौडीराम

कौड़ीराम में विद्युत बिल जमा की कमी पर नाराजगी

Image
 कौड़ीराम: 27 अगस्त 2024 को प्रबन्ध निदेशक महोदय ने गोरखपुर जिले की विद्युत राजस्व वसूली की समीक्षा की। इस समीक्षा में विद्युत वितरण खण्ड कौड़ीराम का राजस्व अत्यंत कम पाए जाने पर उच्चाधिकारियों द्वारा घोर नाराजगी व्यक्त की गई।  समीक्षा के अनुसार, बांसगांव तहसील में केवल 5 प्रतिशत उपभोक्ता ही विद्युत बिल जमा कर रहे हैं, जो प्रदेश में न्यूनतम है। इसी प्रकार, गगहा क्षेत्र में 7 प्रतिशत, और सेमरा, नेतवार पट्टी, जिस्तवलिया, पटना, पिड़हनी जैसे अन्य क्षेत्रों में भी 5 प्रतिशत उपभोक्ता ही अपने विद्युत बिल जमा कर रहे हैं। कम राजस्व प्राप्ति के कारण बिजली आपूर्ति की समस्याएँ उत्पन्न हो रही हैं। इस संदर्भ में सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से अनुरोध किया गया है कि वे अपने निकटतम विभागीय कैश काउंटर, जन सेवा केंद्र या अन्य माध्यमों से शीघ्रता से अपना विद्युत बिल जमा करें। अधिशासी अभियन्ता

विद्युत उपकेंद्र कौड़ीराम में नवागत जेई अरुण गौतम ने पदभार ग्रहण किया.

Image
कौड़ीराम गोरखपुर। निर्वाण टाइम्स (अजय प्रकाश सिंह)  बता दे की अरुण गौतम मूलतः आगरा जिले के रहने वाले है, इसके पहले ये मझगवां विद्युत उपकेंद्र पर तैनात थे. इन्होने बताया की पदभार ग्रहण करने के बाद वे सबसे पहले बिजली से जुड़ी समस्याएं जैसे कम वोल्टेज का आना पुराने पोल एवं जर्जर तार एवं क्रॉसआरम इत्यादि समस्याओं का तत्काल निस्तारण किया जाएगा साथ ही आमजन के सहयोग से पूरे क्षेत्र मे सुचारू रूप से विद्युत आपूर्ति की जाएगी |अपने उपभोक्ताओं से उन्होंने आग्रह भी किया की सभी उपभोक्ता अपने बिजली के बिलों को समय से भुगतान करें अगर उपभोक्ता के बिल में कोई भी गड़बड़ी हो तो उसको तत्काल प्रभाव से ठीक किया जाएगा और उसका पूरा सहयोग किया जाएगा और उन्होंने अंत में कहा कि मेरा पूरा प्रयास रहेगा की क्षेत्र में सुचार रूप से बिजली आपूर्ति की जाए