कौड़ीराम,गोरखपुर। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अजय राय का कौड़ीराम चौराहे पर भव्य स्वागत किया गया। कांग्रेस नेता अभिषेक राय गांधी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से लादकर उनका जोरदार अभिनंदन किया। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय गोरखपुर प्रवास पर सर्किट हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से भेंट कर उनका हालचाल जाना। इसके बाद वे स्व. पंडित हरिशंकर तिवारी की दूसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु बड़हलगंज के लिए रवाना हुए। रास्ते में कौड़ीराम चौराहे पर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें सम्मानित किया। प्रदेश अध्यक्ष ने रामबचन राय से भी कुशलक्षेम पूछा और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की। इसके उपरांत वे बड़हलगंज रवाना हो गए। स्वागत कार्यक्रम में रामबचन राय, धनंजय सिंह, विजय राय विक्कू, राकेश दूबे, सुशील दूबे, अनुराग पाण्डेय, रामवचन दास, हरसेवक राम त्रिपाठी, गोपाल पाण्डेय, सुनील सिंह, रामहरि राय, पंकज राय, प्रभाकर राय सहित बड़ी संख्या ...
कौड़ीराम,गोरखपुर। मलौली स्थित बाबा गुरु महेश्वर नाथ मंदिर मैं आगामी 15 अगस्त को नंदी महाराज की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।छोटेलाल मिश्र ने बताया कि 13 अगस्त दिन मंगलवार को पूजन एवं 14 अगस्त दिन बुधवार को रामचरितमानस पाठ का आयोजन हुआ एवं 15 अगस्त दिन गुरुवार को प्रातः 9:00 बजे नंदी महाराज जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी जिसका समापन विशाल भंडारे के साथ किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजन बाबा सोमनाथ गिरी के निर्देशन में किया जाएगा जिसमें सभी क्षेत्रवासियों को उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है। जिसमें सहगौरा के कौशल राम तिवारी, गुरमी गांव के गिरीश राम त्रिपाठी, संदीप राम त्रिपाठी, प्रिंस राम त्रिपाठी, अंकित राम त्रिपाठी ,सोनू राम त्रिपाठी, आदित्य राम त्रिपाठी, अभिषेक राम त्रिपाठी, छोटेलाल मिश्रा एवं मलौली गांव के राजन श्रीवास्तव कमलेश वर्मा, करण चौधरी, रमेश चौधरी और प्रचिन चौधरी सहित दर्जनों लोगों का विशेष सहयोग एवं समर्थन मिल रहा है ।
कौड़ीराम: 27 अगस्त 2024 को प्रबन्ध निदेशक महोदय ने गोरखपुर जिले की विद्युत राजस्व वसूली की समीक्षा की। इस समीक्षा में विद्युत वितरण खण्ड कौड़ीराम का राजस्व अत्यंत कम पाए जाने पर उच्चाधिकारियों द्वारा घोर नाराजगी व्यक्त की गई। समीक्षा के अनुसार, बांसगांव तहसील में केवल 5 प्रतिशत उपभोक्ता ही विद्युत बिल जमा कर रहे हैं, जो प्रदेश में न्यूनतम है। इसी प्रकार, गगहा क्षेत्र में 7 प्रतिशत, और सेमरा, नेतवार पट्टी, जिस्तवलिया, पटना, पिड़हनी जैसे अन्य क्षेत्रों में भी 5 प्रतिशत उपभोक्ता ही अपने विद्युत बिल जमा कर रहे हैं। कम राजस्व प्राप्ति के कारण बिजली आपूर्ति की समस्याएँ उत्पन्न हो रही हैं। इस संदर्भ में सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से अनुरोध किया गया है कि वे अपने निकटतम विभागीय कैश काउंटर, जन सेवा केंद्र या अन्य माध्यमों से शीघ्रता से अपना विद्युत बिल जमा करें। अधिशासी अभियन्ता
Comments
Post a Comment